
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व भाकपा माओवादी दस्ता दल के सदस्य चारो पूर्ति द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. सोमवार को चाईबासा पुलिस द्वारा भाकपा माओवादी दस्ता दल के सदस्य को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया. इस सबंध में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा द्वारा बताया गया की चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोईलकेरा थाना कांड संख्या 06 / 2020 दिनांक 10 / 02 / 2020 धारा 147 / 148 / 149 / 364 / 302 / 120 घ (B) भा0द0वि0 , 27 आर्स एक्ट एवं 17 सी0एल0ए0 एक्ट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त चारो पूर्ति, पिता घासी राम पूर्ति, -पता थाना गोइलकेरा जिला पश्चिमी सिहभूम चाईबासा जो पंता जगंल में घटना के बाद छुप कर रह रहे है. उक्त सूचना में आवश्यक कारवाई हेतु तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया और पंता जंगल में पहुँचकर उक्त जंगल को चारो तरफ से घेराबंदी किया गया और कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को सोमवार को लाल रंग के कपड़े का बैनर जिसमे सरकार विरोधी नारे लिखा हुआ था, को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया एवं बैनर को जब्त किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया है. ये भाकपा माओवादी संगठन के मोछु उर्फ मेहनत दस्ता का सक्रिय सदस्य है. उन्होने घटना के दिन मोछु उर्फ मेहन्त के दस्ता को गाँव मे बुलाये, मृतक को पहचानने एवं दरता के अन्य सदस्यो के साथ पकड़कर जंगल की ओर ले जाने में काम किया. उक्त कांड का सारांश यह है कि 10 फरवरी को दिन रविवार को डेरंवा हाट बाजार से डेरंवा गाँव के रहने वाले दिलवर भेंगरा को हाट बाजार से भाकपा माओवादी मोछु उर्फ मेहनत के दस्ता द्वारा जबरन उठाकर पंता जंगल जाने वाले कच्ची राड़क पर जगंल में ले जाकर गोली नारकर हत्या कर दी गयी थी.
गिरफ्तार अभियुक्त भाकपा माओवादी दस्ता सदस्य
पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा के रहने वाले घासीराम पूर्ति के पुत्र चारो पूर्ति.
ये थे छापामारी दल में शामिल थे- अपर पुलिस अधीक्षक ( अभियान ) – प्रणव आनन्द झा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर – नाथु सिहं मीणा, थाना प्रभारी सोनुआ – कुलदीप कुमार, गोईलकेरा थाना के परिपुअनि रंजीत कुमार महतो, गोईलकेरा थाना के परिपुअनि दिनेश कुमार मण्डल, सेट – 04 के सअनि के यदुंनदन महतो, सेट – 03 एवं सेट – C4 के सशस्त्र बल







