
एसपी इंद्रजीत महथा की संवाददाता रामगोपाल जेना से खास बातचीत
चक्रधरपुर/कुईड़ा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के कुईडा में बीती रात नक्सलियों द्वारा सोनुआ प्रखण्ड के भालुरूँगी गांव के मुर्गा व बकरी कारोबारी की हत्या पर जिले के एसपी इन्द्रजीत महथा ने कहा कि नक्सली हताश होकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे है. उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति वर्षो से यह कारोबार कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई और कुईडा में पुलिस पिकेट के कारण अब हताश होकर वे ग्रामीणों को मार है. इसमें यह भी एक कारण है कि गांव के भोले-भाले युवक-युवतियों को नक्सली बहला फुसलाकर ले जाते है. अब ग्रामीण विरोध कर रहे है. इससे भी हताशा होकर नक्सली ऐसे घटना को अंजाम दे रहे है. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों का साथ मिला तो साँगाजाटा और सरजम्बुरु में भी पुलिस पिकेट स्थापना कर ग्रामीणों को सुरक्षा व क्षेत्र का विकास में अहम कार्य की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि आज लोग नक्सल इलाके में जाकर ग्रामीणों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर रहे है. ऐसी विषम परिस्थितियों में भी नक्सली, जो गरीब आदमी अपने परिवार के लिए खाद्यान्न का जुगाड़कर रहा है, वैसे लोगों को भी नक्सली मार रहे है, इससे यह बात उभरकर सामने आ रही है कि नक्सली हताश होकर अपराध कर रहे है.






