
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बीती रात साकची गोलचक्कर के पास रात 11 बजे के करीब गोली चलने की बात अफवाह होने की खबर है. साधु अमरजीत गिरी को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली चलाने के मामले में हालाँकि शुक्रवार की देर रात को ही प्रशासन की ओर से यह कहा गया था कि यह संदेहास्पाद मामला है. प्रशासन का कहना था कि किसी नुकीले चीज से मारे जाने की सम्भावना है. जो कि सच साबित हुई. हालाँकि इस घटना के तुरंत बाद साधु को एमजीएम अस्पताल पहुचांया गया. जहाँ उसकी इलाज शुरू की गई. साधु के मुताबिक वो साकची खाना खाने के लिए आया था, जिसमे गुलगुलिया जैसे दिखने वाले किसी युवक ने साधु से पैसे मांगे. पैसे नही देने पर उसने पिस्तौल जैसे दिखने वाले हथियार से वार कर दिया. हालाँकि अब ये खुलासा हो गया ही कि वार पिस्तौल से नही किया गया था बल्कि साधु ने अपना इलाज कराने के लिए झूठ बोला था. साधु खुद नशे में था, ऐसा बताया गया है. उसका मेडिकल जांच में भी खुलासा हुआ है कि उसको कोई गोली लगी ही नहीं थी बल्कि किसी धारदार हथियार से उसके पैर पर वार किया गया था, जिस कारण उसको इलाज के लिए ले जाया गया. उसका इलाज बेहतर से हो जाये, इसलिए उक्त व्यक्ति ने झूठी कहानी गढ़ी थी. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उस पर हमला करने वालों की भी तलाश की जा रही है.














