
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक मां द्वारा पहले अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने और फिर फरार होने की घटना के 24 घंटे का बाद ही मां सुषमा गुड़िया का भी शव बरामद कर लिया गया है. उसका शव सोमवार की सुबह जगन्नाथपुर के न्यू कॉलोनी स्थित एक कुएं से बरामद की गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह हत्या है या आत्महत्या. पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले लुकस गुड़िया और उसके बेटे का शव घर पर ही बरामद किया गया था. घर खुला हुआ था और घर के अंदर दोनों का शव था जबकि पत्नी सुषमा फरार थी. रविवार को इस घटना के बाद से सुषमा का शव खोजा जा रहा था. इसी बीच सोमवार को उसका शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि अक्सर पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहता था. पत्नी पर पति द्वारा ज्यादा शक किया जाता था. इसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई होती रहती थी. सुषमा ने अपने बेटे के साथ पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी. वैसे यह बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.














