
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मां की ममता को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आयी है. जहां मानगो थाना क्षेत्र के कुमरूम बस्ती के एक तालाब में नवजात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. वहीं लावारिस अवस्था में नवजात बच्चे का शव पाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नजायज संतान होने के कारण ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है. कुछ लोगों का कहना है कि मां के नाम को कलंकित करने का काम किसी मां के द्वारा दिया गया है. इससे बड़ी दुखद घटना नहीं हो सकती. वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. स्थानिय लोगों ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है.






