
जमशेदपुर : वैश्वक संकट कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश भर में पिछले मार्च महीने से लॉकडाउन लगा दिया गया था. वैसे अभी देश से कोरोना का खतरा समाप्त नहीं हुआ है. बावजूद इसके अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से लगभग सभी सेक्टरों से लॉकडाउन की पाबंदी हटा ली गई है. वैसे झारखंड सरकार की ओर से कपड़ा औऱ सलून- स्प़ॉ एवं पार्लर सेक्टर को छूट नहीं दी गई है. इधर पिछले 70 दिनों से भी अधिक समय से चले आर रहे पाबंदियों के बाद जमशेदपुर के सलून एवं पार्लर संचालकों के सामने भुखमरी की स्थिति आन पड़ी है. वहीं अपनी समस्याओं को लेकर जिले के सलून- स्पॉ एवं पार्लर संचालक आज जिला मुख्यालय पहुंचे. जहां इन्होने जिले के उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. वहीं इस संबंध में इन्होंने एक ज्ञापन भी जिले के उपायुक्त को सौंपा. सैंपे गए ज्ञापन के आधार पर इन्होंने बताया कि जिले में करीब 60 से 65 हजार सलून- स्पॉ एवं पार्लर कर्मी हैं, जो लॉकडाउन की वजह से भुखमरी के कगार पर आ गए है. इन्होने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद भी राज्य सरकार की ओर से राज्य में अभी इस सेक्टर के लोगों को राहत नहीं दी गई है. इन्होने बताया कि सरकार इन्हें भी शर्तों के साथ सलून- स्पॉ एवं पार्लर खोलने की अनुमति दे, ताकि इस कारोबार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति सुधर सके. वहीं इन्होंने भरोसा दिलाया कि इनके संस्थानों में वैसे सभी जरूरी एहतियात बरती जाएगी, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है.






