
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब में बतौर मैनेजर काम करने वाले राकेश तिवारी की संदेहास्पद तरीके से मौत हो गई. गुरुवार की देर रात करीब 12:30 बजे कदमा पुलिस ने उनके बंद क्वार्टर को खोला जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को बरामद किया. वह कदमा थाना क्षेत्र स्थित पदमा रोड के क्वार्टर संख्या 225 में अकेले रहता था. यह क्वार्टर टाटा स्टील द्वारा आवंटित की गई थी. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब में वे मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे और कदमा में अकेले ही रहते थे. बताया जाता है कि उनके परिजनों ने कदमा पुलिस को यह सूचना दी कि राकेश तिवारी मोबाइल फोन उठा नहीं रहे हैं और कुछ अनहोनी का संदेह है. इसके बाद कदमा थाना प्रभारी दल बल के साथ गुरुवार की देर रात को मैनेजर के क्वार्टर पर पहुंचे तो पाया कि क्वार्टर से काफी दुर्गंध आ रहा है और क्वार्टर अंदर से बंद है. काफी आवाज देने के बाद भी या क्वार्टर नहीं खुला तो पुलिस ने क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश की तो पाया कि मैनेजर की लाश पड़ी हुई है और करीब 2 दिनों से ज्यादा समय से पुरानी वह लाश हो चुकी है. इसके बाद कदमा पुलिस ने क्वार्टर को सील कर दिया है और अब सुबह पुलिस शव को अपने कब्जे में लेगी और पूरी जांच करने के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी. फिलहाल पुलिस ने इस पर कोई अधिकारी जानकारी देने से इनकार किया है. वैसे इस मामले को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है.






