
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ के पास स्थित मुख्य सड़क पर नशे में धुत चालक ने वहां लगाए गए डिवाइडर को ही ऐसी टक्कर मारी कि उसकी कार के परखच्चे उड़ गए. बताया जाता है कार में एक युवक और एक ही होती थे जो दोनों नशे में धुत थे. इन दोनों ने काफी लापरवाही से गाड़ी चलाई और कई लोगों को ठोकर मारते-मारते बचे और अंततः खुद डिवाइडर से टकरा गए. वे लोग इतने नशे में थे कि उनको बाहर निकलने की भी हिम्मत नहीं हो रही थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.

बहरागोड़ा के नेशनल हाईवे के पास मोटरसाइकिल और साईकल में टक्कर,तीन लोग हुए घायल
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल स्थित सांडरा पंचायत निवासी रबिन्द्र नाथ सिंह के साथ उत्तम शीट और विश्वजीत शीट के बीच बाइक और साईकल में आमने सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार सभी वापस अपने घर जा रहे थे. नेशनल हाईवे ओलदा चोक के पास मोटरसाइकिल और साइकिल में टक्कर हो गया, जिससे सभी बुरी तरह से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अभिजीत दास और जयदीप आईच ने उन्हें 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस से बहरागोड़ा सामुदायिक अस्पताल पहुँचाया और इसकी जानकारी उनके परिजनों को दिया. डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने झंजिया गांव निवासी रबिन्द्र सिंह को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया है. इसकी सूचना मिलते ही पूर्णेन्दु पात्र, बिशु ओझा, रोनी महेश्वरी, संदीप पॉल, अस्पताल पहुँच कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया.






