
चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के बर्डीकानपुर- कालापाथर पंचायत की एक गांव की 15 वर्षिय नाबालिक छात्रा को थाना क्षेत्र के बारहडागुवा गांव निवासी दिनेश हांसदा ने छात्रा को बहला फुसलाकर शादी करने की झांसा देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने के मामले पर छात्रा के ब्यान पर आरोपी युवक दिनेश हांसदा,और नाबालिक छात्रा को दो दिनों तक युवक ने अपने गांव के ही पांडव हांसदा के घर पर रखा था इसके आरोपी पांडव हांसदा और उसकी बहन लक्ष्मी सोरेन पर थाना में कांड संख्या 35/20 धारा 341,307,376,(3),34 आइपीसी और 4/6/17/21/(1)पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश हांसदा और पांडव हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.







