
बहरागोड़ा: बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव में शनिवार की शाम शिवेश्वर मुंडा नामक 24 वर्षीय युवक ने अपने घर में पंखा में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक के परिजनों के मुताबिक शाम को सर्वेश्वर मुंडा अपने कमरे में गया काफी देर तक जब वह घर से नहीं निकला तो परिजन को संदेह हुआ, कमरे में देखा तो वह पंखे में गमछा के सहारे झूलता पाया गया. परिजनों ने गमछे को काटकर युवक को उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पाकर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवाड़ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया.उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली.आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा जाएगा.





