
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव में प्रवासी मजदूरों के लिए मवि में स्थानिय प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है. उक्त क्वारंटाइन सेंटर में चार पांच मजदूर रह रहे है.मंगलवार को देर रात्री मजदूरों ने शराब पीकर गांव में जमकर उत्पात मचाया.
मजदूरों के साथ पंचायत सचिव भी नशे में धूत था.इसकी जानकारी ग्रामीणों ने बीडीओ लेखराज नाग से की है.ग्रामीणों ने बताया कि जब गांव के ग्रामीण मजदूरों को समझाने क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे तो वे सभी नशे मेंधूत उनके साथ भी बदसुलुकी करने लगे.कहा कि मजदूर शराब के नशे में धूत होकर देर रात्री तक गांव में उत्पात मचाया.इस संबंध में बीडीओ से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नही हो पाया.





