
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लोग मानसिक तनाव में जी रहे है. यही वजह है कि लगातार आत्महत्या हो रही है. आत्महत्या का दौर जारी है. इस कड़ी में जमशेदपुर के बागबेड़ा सोमाय झोपड़ी निवासी 27 वर्षीय युवक सुमन्तो मुंडा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह युवक टाटा स्टील में ठेकाकर्मी के तौर पर काम करता था. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में युवक ने अपने ही घर के छत पर लगे रॉड के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
बताया जाता है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. घरवालों ने जब दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी तो देखा कि कोई आवाज तक नही आ रहा है. लोगो ने खिड़की से देखा तो पाया कि उसने फांसी लगा ली है. इसके बाद लोगो ने उसके शव को उतारा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. वैसे आत्महत्या के पीछे पति-पत्नी का विवाद है जो काफी दिनों से चल रहा था. जमशेदपुर में पति पत्नी के बीच बढ़ते विवाद के कारण या फिर आर्थिक तबगी ही बड़ी वजह है आत्महत्या करने का. आत्महत्या के सिलसिले ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है.






