
जमशेदपुर : सड़क पार करने के दौरान या तेज रफ्तार गाड़ियां कई जानवरों को अपनी चपेट में ले चुका है, लेकिन अब आवारा जानवरों को टक्कर मारने वाले गाड़ी मालिकों की खैर नहीं है. जी हां हम बात कर रहे हैं परसुडीह थाना क्षेत्र का. जहां एक सामाजिक संस्था जो पशुओं के लिए काम करती है, उसने एक वाहन मालिक पर एफआईआर दर्ज कराया है और यह एफआईआर सिर्फ मालिक पर ही नहीं, गाड़ी पर भी किया गया है. जिसमें संस्थान ने साफ शब्दों में लिखा है कि प्रमोद नगर खड़िया बस्ती के समीप तेज गति से आ रही एक JH0 5G 3082 गाड़ी ने एक आवारा कुत्ता को कुचलने की कोशिश की. उधर इस मामले में मालिक और गाड़ी पर एफआईआर दर्ज किया गया है. वैसे यह अपने आप में इस थाना के लिए नायाब मामला है. खैर आगे क्या कार्रवाई होती है यह देखने वाली बात होगी. लेकिन इतना जरूर है कि यह अजूबा एफआईआर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.







