
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कारोबारी मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सन्नी भाटिया की साकची में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. वे करीब 38 साल के थे. उनकी पत्नी और एक बेटी के अलावा भरा पूरा परिवार है. सन्नी भाटिया साकची डालडा लाइन में मिठाई की दुकान चलाते थे और उनकी दुकान इसलिए प्रसिद्ध थी क्योंकि उनकी दुकान में उल्टी चलने वाली घड़ी लगी थी. सूत्रों के मुताबिक वे मानगो गुरुद्वारा बस्ती स्थित अपने घर जा रहे थे कि रास्ते मे साकची एमजीएम अस्पताल से आगे पलँग मार्केट के पेड़ किसी बड़ी गाड़ी ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. वे गाड़ी पर अकेले थे. स्थानीय लोगों ने उनको तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां उनको वेंटिलेटर की जरूरत थी लेकिन वेंटिलेटर की उपलब्धता उस वक़्त नही थी जिसके बाद रात को ही मानगो तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया जहां सुबह करीब 8 बजे उनको चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. किसी भी दुर्घटना का पहला कुछ मिनट को गोल्डन टाइम बोलते है जिसमे सही इलाज या वेंटिलेटर मिल जाये तो जान बच सकती है लेकिन सरकारी से लेकर कॉरपोरेट अस्पताल में भी वेंटिलेटर नही मिला और परिवार घायल को लेकर दौड़ता भगत रहा जिसके बाद उनकी मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे घटी है जिससे गाड़ीवाला भी भाग निकला और कोई गिरफ्तारी तक नही हुई है. कारोबारी सन्नी भाटिया की मौत से कारोबार जगत स्तब्ध है और एक युवा कारोबारी की मौत से सारे लोग दुखी है.







