
जमशेदपुर : साकची स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने चोरी का सामान लेकर अस्पताल में छुपाने के लिए घुस रहे एक चोर को धर दबोचा. जवानों ने उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि तीन चोर रिक्शा से कहीं बाहर से एमजीएम अस्पताल के भीतर चोरी का सामान लेकर घुस रहे थे, जहां गेट पर तैनात जवानों की नजर पड़ते ही उन्होंने एक चोर को धर दबोच लिया, जबकि दो चोर मौका देखकर भागने में सफल रहे. फिलहाल गिरफ्त में आए चोर को साकची थाना पुलिस अपने साथ ले गयी है. वैसे पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है, कि आखिर अस्पताल में चोर चोरी का सामान लेकर क्यों घुस रहे थे, औऱ उनकी मंशा क्या थी.







