
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत बीरबांस में 15 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका पाया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक का नाम लीजो मुर्मू बताया जाता है. बताया जाता है कि युवक सोमवार से ही घर से गायब था. वहीं शव की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. वैसे पुलिस सभी बिंदुओं की तफ्तीश कर रही है. बताया जाता है कि बीरबांस का रहने वाला 15 वर्षीय युवक लीजो मुर्मू अपने घर से काफी दिनों से गायब था. वह युवक की तलाश की जा रही थी. परिजन परेशान थे. लोगों ने युवक के गायब होने की सूचना पुलिस को भी दी थी. पुलिस तलाश कर रही थी. इसी बीच अचानक से सुबह में यह सूचना मिली कि युवक की लाश पेड़ पर लटकी हुई है. पेड़ जहां है, वह सुनसान इलाका है. पुलिस और परिजनों को उसकी सूचना लोगों ने दी. इसके बाद परिजन पहुंचे और चीख पुकार मच गयी. इसके बाद पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. शव पर किसी तरह गंभीर चोट के निशान है या नहीं, यह पूरी जांच के बाद ही खुलासा होगा जबकि यह भी पता लगाया जा रहा है कि सही में यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का. पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है. इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.







