
जमशेदपुर : कोल्हान की पुलिस भले ही अपनी तत्परता का दावा करती हो, लेकिन कोल्हान की खासकर पश्चिम सिंहभूम जिला (चाईबासा) की पुलिस अपने सबसे आला अधिकारी डीआइजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह की ही इज्जत नहीं बचा पा रही है. डीआइजी राजीव रंजन सिंह के नाम पर फरजी आइडी किसी ने बना ली. उस आइडी को बनाने के बाद चाईबासा के थाना में खुद डीआइजी राजीव रंजन सिंह ने अपनी तरफ से एफआइआर दर्ज करवाया. इसके बाद भी अब तक उसको नहीं पकड़ा जा सका और ना ही फेसबुक के फरजी आइडी को ही बंद कराया गया.
साइबर अपराधियों का मनोबल पुलिस की कमजोरी के कारण ऐसा बढ़ा कि उन लोगों ने दूसरी फेसबुक आइडी ही बना ली. फेसबुक की दूसरी आइडी से अब पैसे की डिमांड की जाने लगी है. फरजी आइडी बनाकर लोगो से रुपये की मांग की जा रही है. कई लोगो से डीआइजी के नाम पर अन्य लोगो से हजारों कि मांग की जा रही है. वही जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र मे एक युवक से डीआइजी ने फेसबुक में मैसेज कर 20 हजार रुपये कि मांग की गयी. वहीं डीआइजी ने युवक से अपनी पत्नी के एकाउंट के नाम पर पैसे डालने के बात कही है. वही एकाउंट नंबर भी गलत दिया गया, जिसके बाद युवक ने प्रशासन से इस मामले पर कड़ी कारवाई करने कि मांग की है. अब तक पुलिस इस साइबर उत्पाती को पकड़ नहीं पायी है. वहीं एसएसपी ने बताया कि इस तरह के कई शिकायत थाने मे आई है. पुलिस मामले कि जांच कर रही है. गौरतलब है कि कोल्हान के डीआइजी राजीव रंजन सिंह के नाम पर फेसबुक का फरजी आइडी बनाया गया है. इसकी एफआइआर पहले कर दी गयी, लेकिन करीब एक माह बाद भी अब तक कोई अपराधी नहीं पकड़े जा सके है. इस घटना से आप अंदाजा लगा सकते है कि किस तरह आम आदमी को न्याय मिल पाता होगा.






