
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा में एक युवक ने खुद के गले में पेचकस घुसाकर आत्महत्या कर ली. उसकी मौत हो गयी. रात के वक्त युवक ने इस घटना को अंजाम दिया. कदमा पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसको लेकर लोगों में चर्चा का माहौल गरम है. कदमा के बागे बस्ती के कुंवर कॉलोनी निवासी 35 साल का युवक सुखलाल गगराई अपने घर पर ही था. बीती रात परिवार को उसने कहा कि वह घर के भीतर सोना चाहता है जबकि परिवार के लोग घर के बाहर सो गये क्योंकि काफी गरमी थी. उसकी पत्नी शांति गगराई, एक बेटा कृष्णा गगराई और दूसरा बेटा रामा गगराई बाहर में ही सो रहे थे.
इसी बीच सुखलाल गगराई घर में गया. सुबह में जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा को धक्का मारा तो देखा कि वह लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ है. किसी तरह लोग उसको लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि वह काफी दिनों से सदमा में था और युवक थोड़ा असामान्य व्यवहार भी करता था. उसी सनक में उसने आत्महत्या कर ली होगी, ऐसा कहा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का क्योंकि पेचकस (स्क्रू ड्राइवर) को अपने गला में घुसाकर आत्महत्या करने का एक अनोखा तरीका सामने आया है. यह भी जानकारी ली जा रही है कि कहीं किसी ने हत्या तो नहीं कर दी. पुलिस की ओर से अब तक अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.














