
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्या लगातार हो रही है. आर्थिक तंगी से भी लोग जान दे रहे है तो कई और लोग डिप्रेशन का शिकार होकर आत्महत्या कर रहे है. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटाडीह आरएमएस स्कूल के पास रहने वाले करीब 35 साल के युवक राजेंद्र प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी जिसको के ठेका कंपनी के लिए बिजली मिस्त्री का काम करते थे. बताया जाता है कि जिस कंपनी के लिए काम करते थे उनका ठेका समाप्त हो गया था, जिसके बाद से वह बेरोजगार चल रहे थे. वे लगातार काम की तलाश कर रहे थे, लेकिन उनको काम नहीं मिल रहा था, जिसके बाद अंततः उन्होंने सोमवार की शाम अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है. इस घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार वालों का भी यही कहना है कि वे बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है. जमशेदपुर में लगातार लॉकडाउन और कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान कुछ ना कुछ कारणों से लोग आत्महत्या कर रहे हैं. आपको बता दें कि जमशेदपुर में सोमवार को ही एक और लड़की ने मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने के सदमे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस तरह जमशेदपुर में सिर्फ सोमवार को 2 लोगों ने आत्महत्या की.







