
Adityapur : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाइप के समीप बेखौफ बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रही एक युवती के साथ छिनतई का प्रयास किया. हालांकि युवती की तत्परता से अपराधी अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके. वैसे इस घटना में महिला को हल्की-फुल्की चोटें भी आई है. वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने छिनतई करने पहुंचे दो युवकों को दबोच लिया, और मौके पर ही जमकर पिटाई शुरू कर दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अपराधियों को अपने साथ थाना गयी. फिलहाल युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही है. युवती आदित्यपुर बस्ती एफ रोड की रहनेवाली है, जो शिवनाथ ग्लोबल में कुक का काम करती है. युवती का नाम शिवानी चौड़ा है. आदित्यपुर थाना पुलिस ने अपराधियों का मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है, जिसका नंबर जेएच 05 सीएच 6117 है. वैसे पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह बाइक चोरी का है या अपराधियों का.
पिस्तौल का भय दिखा कर दहशत फैलाने का प्रयास, युवक से मारपीट, तीन अपराधकर्मियों को स्थानीय लोगों ने दबोचा
Adityapur : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में देर रात बेखौफ अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों की सूझबूझ से अपराधी अपने मंसूबे में नाकाम रहे. बताया जाता है कि गुरुदेव नायक नामक युवक शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे खाना खाकर टहलने के लिए घर से बाहर निकला था, इसी बीच चार की संख्या में अपराधी आए और युवक के साथ मारपीट करने लगे बीच-बचाव करने का प्रयास करने पर अपराधियों ने युवक पर पिस्तौल तान दी. हालांकि मारपीट की घटना होते देख परिजन और स्थानीय लोग जुटे, वैसे स्थानीय लोगों कुछ जुटते देख एक अपराधी भागने में सफल रहा. जबकि तीन अपराधियों को सभी ने मिलकर पिस्तौल के साथ दबोच लिया. जिसे आदित्यपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस तीनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि अपराधी क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस तरह की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.






