
बड़शोल: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बड़शोल थाना क्षेत्र के भूतिया पांचयत के घागरा काजू जंगल में बुधवार को दो नाबालिग लड़कियों की शव एक ही पेड़ की डाली पर एक ही दुपट्टा में झूलता शव को पुलिस ने जब्त किया था. जंगल से शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. इस मामले में गुरुवार को जमशेदपुर के बरिय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल बनन,अभियान एस पी गुलशन तिर्की,घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आर के मेहता,बहरागोड़ा थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमारी, बडशोल थाना प्रभारी ज्योतिलाल राजवाड़ ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए घाघरा गांव के मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस टीम घटनास्थल पर जाकर बारीकी से जांच किया और मृतका के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली. इस दरमियान गुरुवार को पुलिस के बरिय अधिकारी घटनास्थल पर भी गए.घटनास्थल से पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है,फिर घटनास्थल से मृतका के घर जा कर परिजनों से और आस पोडोस के घरों में जा कर पूछताछ की तब मृतका किशोरी के चचेरा भैया सोनाराम सिंह ने पुलिस को बताया कि उक्त किशोरी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. इसके पहले भी एक बार आत्महत्या करने की कोशिश कि थी उस समय ग्रामीणों ने देखते ही उसको बचा लिए था .सोनाराम ने यह भी कहा कि किशोरी के साथ लगभग 6 महीने पहले पास के पथरा गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग का मामला था जब हमलोगों को इस बात का पता चला तो हमलोगों ने उसको काफी समझा-बुझाकर उसके साथ बातचीत करने को मना किया तब उसने हमलोगों की बात मानकर उक्त यूवक से बातचीत करना बंद कर दिया था. फिर वहां से पुलिस की टीम बडशोल थाना पहुंचकर पांचरुलिया के मृतिका गुलापी मुंडा के परिजनों से काफी देर तक पूछताछ किया और घाघरा गांव की मृतिका के पिता साहेब सिंह से भी काफी देर तक पूछताछ किया परंतु दोनों किशोरियों की मौत कैसे हुई इसके बारे में परिवार के लोग अंजान है.इस बारे मैं एसएसपी एम तमिल बनन ने कहा कि दोनों किशोरियों के परिजनों से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद भी किसी तरह की कोई बात स्पस्ट नहीं हो पायी है.पुलिस अपने तरफ से हर एक बिंदु पर अनुसंधान कर रही है. इस मामले की खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही हो पाएगा कि हत्या या फिर आत्महत्या का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा. डीएसपी आर के मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में 4 सीनियर डॉक्टरों की टीम बनाकर हो रही है.आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जाएगा.






