
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कदमा थाना अंतर्गत उलियान गुरुद्वारा के पास 28 सितंबर को लूटपाट की घटना घटित हुई थी. इस संबंध में कदमा थाना में लूट का एक एफआइआर दायर किया गया था. अपराधियों ने घर में लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी जबकि रुपया और जेवरात को लूटकर भाग निकले थे, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी. इस मामले को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही थी. इस मामले में 8 अक्तूबर को पुलिस ने आरिफ अंसारी को गिरफ्तार कर पहले जेल भेजा था.
उसने ही बताया था कि इस कांड को कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार निवासी हीरालाल रजक और मानगो गौड़ बस्ती नदी किनारे के रहने वाले सौरभ दलाई ने कांड को अंजाम दिया था. इसके आधार पर पुलिस ने लगातार उन अपराधियों पर नजर रथी और फिर उनको गिरफ्तार करने में सफलता पायी. इन दोनों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली. उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, इन लोगों ने खुलासा किया है कि लूटपाट करने वाले उनके साथ अन्य सारे सदस्य थे, लेकिन सारे सामान उन अपराधियों के पास है, जो उनके साथ लूटकांड में शामिल थे. अब तक उनके साथियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सामानों को भी जब्त नहीं किया गया है. उनके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है. जमशेदपुर पुलिस के हेडक्वार्टर 2 डीएसपी अरविंद कुमार, कदमा थाना प्रभारी रंजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक हर्षवर्धन कुमार सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक नितेश कुमार और अमरजीत कुमार के अलावा आरक्षी रंजन कुमार शामिल है.






