
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला थाना अंतर्गत मुड़ाटांड़ पंचायत के धातकीडीह गांव से कल से ही गायब एक युवक का शव गांव के पास एक कुएं से मिलने से सनसनी फैल गयी. युवक का नाम राजू कालिंदी बताया जा रहा है. वैसे युवक के गायब होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की इसी क्रम में युवक का चप्पल गांव के बाहर पाया गया. वहीं कुएं के पास खून के धब्बे होने की किसी ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पंपिंग सेट मंगवा कर कुएं का पानी निकलवाया. जहां से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया. उधर घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही यह पता लगाने में जुट गई है, कि यह हत्या है या आत्महत्या. हालांकि प्रथम दृष्टया यह हत्या ही प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस या अनुसंधान जारी है.






