
चाईबासा: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके के हेस्साबांध गांव में 8 लोगों की हत्या की खबर झुठी निकली. जिनकी हत्या किये जाने की भ्रामक खबर थी वैसे परिवार के सभी सदस्य घर में सुरक्षित है. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस कप्तान अजय लिण्डा, सदर एसडीपीओ अमर पाण्डेय समेत कई थाना पुलिस घटना स्थल पहूंच कर मामले की जांच की तो परिवार वालों नें बताया हम लोग ठीक है और घर में है. और यह भी पुलिस ने बताया कि गुण्डी सुरीन मानसिक रूप से विक्षिप्त है, तथा आपसी विवाद को लेकर गुण्डी सुरीन के साथ मारपीट हुई. हलांकि गुण्डी सुरीन के साथ किस बात को लेकर मारपीट हुई है इस मामले पर चाईबासा पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं आठ लोगों की हत्या किये जाने की खबर को लेकर पुलिस कप्तान द्वारा मीडिया को बताया गया था की खबर गलत है,उसके बाबजूद मीडिया वालों नें भ्रामक खबर छापकर सनसनी फैलाने का काम किया है जो पुर्ण रूप से गलत है.
इस सबंध में पुलिस कप्तान अजय लिण्डा से पुछे जाने बताया गया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले हेस्साबांध का रहने वाला गुण्डी सुरीन नायक के साथ आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी,जिस क्रम में वह घायल हुआ. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा थ. मानसिक विक्षिप्त गुण्डी सुरीन के बयान पर बगैर घटना स्थल तथा जिन आठ लोगों की हत्या किये जाने की खबर की जांच पड़ताल किए बगैर भ्रामक खबर मीडिया में फैलाया गया है, वह बिलकुल निराधार है. गांव के मुखिया द्वारा भी थाना को इस खबर को गलत और मुखिया ने बताया कि वैसी कोई घटना गांव में नहीं घटी है. सभी लोग घर में और सुरक्षित है. जब घटना की खबर मिली तो पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा, सदर एसडीपीओ अमर कुमार पाण्डेय सभी दलबल के साथ हेस्साबांध पहूंच कर बाबुराम सुरीन के परिवार के सभी सदस्य के साथ मिलकर घटना की जानकारी ली. फिर अहले सुबह सुबह भी पुलिस घटना स्थल पहुंच सभी लोगों से बातचीत की और सभी सुरक्षित और जीवित लोगो की तस्वीर और कुशल क्षेम को कैमरे में केद की गई है. वहीं पुलिस कप्तान जहां इस खबर को पुरी गलत बताये वहीं यह भी कहा गया मीडिया को सुचना देने के बाद भी एक मानसिक विक्षिप्त गुण्डी सुरीन के बयान पर गलत और भ्रामक खबर छाप कर सनसनी फैलाया गया है.







