
जमशेदपुर : झारखंड में सरकार द्वारा गौ हत्या और प्रतिबंधित मांस को बंद करने के बाद भी जमशेदपुर में आये दिन गौ-तस्करी के मामले सामने आए है. इसको लेकर कोल्हान डीआइजी से शिकायत की गई थी. शिकायत मिलने के साथ ही डीआइजी ने मामले को संज्ञान में लिया और जमशेदपुर पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए. जमशेदपुर के बाहर कोवाली थाना क्षेत्र का हल्दीपोखर गौ-तस्करी का हब बना हुआ है. कई बार यह भी जांच में सामने आया है कि प्रतिबंधित मांस हल्दीपोखर से ही हाता टाटा मार्ग से शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचता है. डीआइजी ने जमशेदपुर के एसएसपी से मामले की सत्यता की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इस मामले को लेकर अब कार्रवाई को तेज की जायेगी. वैसे आपको बता दें कि सिर्फ मानगो और जुगसलाई के अलावा हल्दीपोखर में आते और जाते वक्त काफी बड़े पैमाने पर पशु तस्करों को पकड़ा गया है, जिसको पुलिस ने नहीं बल्कि हिंदूवादी संगठनों की ओर से यह कदम उठाया गया है, जिसको देखते हुए पुलिस पर सवाल उठ रहा है.







