
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती स्वर्णरेखा घाट में शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव तैरता देखा. लोगों ने इसकी जानकारी सीधी घोड़ा पुलिस को दी सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव की जांच की पर उसमे पहचान पत्र जैसा कुछ नहीं पाया गया. फिलहाल पुलिस शव की पहचान में जुट गई है. पुलिस को प्रथम दृष्टा में मामला हत्या का लग रहा है की, शव के चेहरे से खून निकल रहा है. वही देखने से लगता है कि 2 से 3 दिन पुराना है. हालांकि पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. इधर थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी घाट में एक शव तैरता नजर आया है इसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला.







