जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत आंध्रा एकेडमी स्कूल के बाहर धातकीडीह निवासी अशफाक खान पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अशफाक के दाएं जांघ पर लगी है। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं अशफाक ने फोन कर दोस्तों को सूचना दी, जानकारी मिलने पर अशफाक के दोस्त उसे तत्काल इलाज के लिए टी एम एच अस्पताल लेकर गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। (आगे की खबर नीचे पढें)
इधर सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। अशफाक के पिता मुस्ताक खान पीडब्ल्यूडी में सरकारी ठेकेदार है उन्होंने जेएमएम नेता फिरोज खान पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि फिरोज खान ने पूर्व में भी उस से रंगदारी मांगी थी और उसके बेटे पर पूर्व में भी हमला किया गया है। इस को लेकर उस पर बिष्टुपुर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है। फिरोज खान केस उठाने की धमकी बार-बार दे रहा था। (आगे की खबर नीचे पढें)
ज्ञात हो कि बिष्टुपुर थाना अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप के पास नवंबर 2019 को भी अशफाक के ऊपर गोलीबारी की गई थी उस वक्त भी अशफाक के पैर में गोली लगी थी उसके बाद से ही फिरोज खान मुस्ताक पर केस उठाने का दबाव बना रहा था फिलहाल अशफाक की स्थिति बेहतर है।








