जमशेदपुर : आजादनगर थाना पुलिस ने शनिवार को बगानशाही रोड नंबर 17 निवासी वाजिद अली को।गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वाजिद बीते 5 माह से फरार चल रहा था. वाजिद के खिलाफ आजादनगर थाना में 29 जुलाई 2020 को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और झारखंड गौ पशु हत्या प्रतिशिद्ध अधिनियम 2005 के तहत नामजद मामला दर्ज था. वाजिद तब से ही फरार चल रहा था, पुलिस ने शनिवार को उसे घर से गिरफ्तार किया और उसका कोरोना जांच करवाकर उसे जेल भेज दिया.














