जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस ने भुइंयाडीह बल्ले कॉम्प्लैक्स के पास से तीन लोगो को गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि सभी बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास जुआ खेल रहे थे. पुलिस उन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी हेडक्वाटर वन पवन कुमार बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास से गुजर रहे थे. इसी बीच वहां मौजूद तीनों लोग पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे. पुलिस ने उन्हे पकड़ा औऱ थाने ले गई जहां उनसे पुछताछ की जा रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







