
जमशेदपुर : बिहार के सिवान से लौट रहे जमशेदपुर के बागबेड़ा के रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई. जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर 5 निवासी धर्म प्रकाश तिवारी का पूरा परिवार मारुति इको गाड़ी से बिहार के सिवान से वापस जमशेदपुर अपने बागबेड़ा स्थित आवास लौट रहे थे. रास्ते में हजारीबाग जिले के सांझा घाटी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने उनको तेजी से धक्का मारा जिससे गाड़ी पर सवार विजय कुमार शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी पर सवार बागबेड़ा के ही रहने वाले मिंटू तिवारी, सुनीता देवी, कुमकुम कुमारी, पन्ना देवी, करण तिवारी घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां एक युवक की स्थिति गंभीर है. उनको टीएमएच रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद से परिवार के सारे लोग हजारीबाग पहुंच गए हैं. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जबकि घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर लाया जा रहा है. अब तक धक्का मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है. इस संबंध में धर्म प्रकाश तिवारी के बयान पर एफआईआर अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज किया गया है. मृतक विजय कुमार शर्मा बागबेड़ा रोड नंबर 5 के ब्लॉक नंबर 11/15 के रहने वाले थे. घायल लोग बागबेड़ा रोड नंबर 5 के ब्लॉक नंबर 11/1/2 के रहने वाले है.







