जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालुबासा 3 नंबर गोलचक्कर के पास शनिवार देर रात डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. इधर सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर थाना ले गई. घटना के संबंध में सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि बीती रात बलबीर सिंह अपने परिवार के साथ गंगा रिजेंसी से पार्टी मानकर वापस घर जा रहा था. वहीं सिदगोड़ा के देबुन साहू का बेटा अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर वापस जा रहा था. दोनों की कार आपस में टकरा गई, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मारपीट में बलबीर सिंह को सिर में गंभीर चोटें आई है. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद युवक कार लेकर तेज़ी से फरार हो गया. भालुबासा रोड नंबर 3 के पास कार पलट गई. ( अगली खबर नीचे पढ़ें)
मोनी दास हत्याकांड में पुलिस ने जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी भीम कामत और कृष्णा गोप को रिमांड पर लिया, कर रही पूछताछ
जमशेदपुर : टेल्को पुलिस ने महानंद बस्ती के मोनी दास हत्याकांड मामले में आरोपी भीम कामत और कृष्णा गोप को रिमांड पर लिया है. पुलिस ने दोनों को 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है. पुलिस दोनों से थाने में पूछताछ कर रही है. भीम कामत और कृष्णा गोप हत्या मामले में घाघीडीह जेल में सजा काट रहे है. ज्ञात हो कि 30 जुलाई को टेल्को महानंद बस्ती में मोनी दास की हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप जेल में बंद कृष्णा गोप और भीम कामत पर आया था. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को पहले ही जेल भेज दिया है.







