
जमशेदपुर : साइबर अपराधी आए दिन नए नए उपाय आजमाते रहते है, कभी उनके द्वारा कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह के नाम पर फेसबुक आईडी बना ली जाती है तो कभी किसी डीएसपी या थानेदार के नाम पर, ताजा मामला जिला पुलिस मुख्यालय से जुड़ा है जहां जिला पुलिस मुख्यालय के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाण न की फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक में एक फेक आईडी बनाई गई है. इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन को तब हुई जब उन्हें शहर के लोगों ने फोन कर इसके बारे में बताया. इस आईडी को एस ए पी जमशेदपुर के नाम से बनाया गया है जिसमें जिले के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन की फोटो का इस्तेमाल किया गया है.

इस आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज गया जिसके बाद लोगों ने इसकी पुष्टि के लिए एसएसपी से संपर्क किया. एसएसपी द्वारा ये बताया गया कि ये आईडी फेक है, उन्होंने अपने ऑफिशियल आईडी से सभी को इसकी जानकारी दे दी है साथ ही साथ सतर्कता बरतने को कहा गया है.उनकी फेक आईडी पर जन्म तिथि 1 जनवरी 1991 दिखाई गई है. यह पहला मौका नहीं है जब किसी पुलिस अधिकारी के नाम या फोटो का इस्तेमाल किया गया हो, इसके पहले भी कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह की फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक में फेक आईडी बनाई गई थी, वहीं बिरसा नगर के पूर्व सर्किल इंस्पेक्टर से भी इसी तरह से साइबर ठगों ने 40 हजार रूपए ठग लिए थे. इस मामले में एसएसपी डॉ एम तमिल वाण न ने बताया कि उन्हें इस बात कि जानकारी लोगों से मिली है, इस मामले में आईडी की पहचान कर आईडी बनाने वाले तक पहुंचा जाएगा और उसपर कार्रवाई की जाएगी।














