
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत भूरीडीह गांव में रविवार रात रंगदारी की मांग करने आए तीन युवकों को ग्रामिणों ने पकड़ लिया. पकड़ाए गए युवकों में आदित्यपुर निवासी राजन सरदार, रोहित सरदार औऱ गुरुचरण सरदार शामिल है. राजन के पास से ग्रामीणों ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया. तीनों को सुंदरनगर थाना को सौंप दिया गया. युवकों की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा गया. पुलिस तीनों युवकों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. सुंदरनगर थाना प्रभारी ने बताया कि भुरीडीह निवासी राजकुमार सरदार के घर पर तीन युवक हथियार का भय दिखाकर रंगदारी की मांग करने आए थे. इतने में ही राजकुमार के चिल्लाने में आस-पास के ग्रामिण इकठ्ठा होने लगे. ग्रामिणों को देखकर तीनों भागने लगे. इसी दौरान तीनों को पकड़ लिया गया. राजन के पास से कट्टा बरामद किया गया. तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. तीनों को आज जेल भेज दिया जाएगा.







