
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत टाटा हाता मुख्य मार्ग भूरीडीह के पास रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में स्कूटी चालक की मौत हो गई वहीं एक घटना में एक स्कूटी सवार गंभीर रुप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर सुंदरनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. मृतक का नाम दीपक कुमार है. वह टेल्को का रहने वाला है. सुंदरनगर पुलिस के मुताबिक दो लोग स्कूटी पर सवार होकर पोटका की ओर जा रहे थे. भूरीडीह के पास सामने से एक अज्ञात वाहन आ गया जिससे स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. स्कूटी सवार दीपक के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि एक अन्य को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है.







