
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह से चार दिन पहले 12 नवंबर को गणेश प्रजापति की ऑटो चोरी हो गई थी. चार दिन बाद सोमवार को गणेश ने अपने ऑटो को तिरिलडीह से पास से बरमद कर लिया. ऑटो लावारिस हालात में पड़ा था. उसने इसकी सूचना परसूडीह पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ ऑटो को थाना ले गई. जांच में पाया गया कि ऑटो से बैटरी की चोरी कर ली गई है. हालांकि ऑटो मिलने से गणेश खुश है. उसने बताया कि उसकी ऑटो 12 नवंबर को घर के पास से चोरी कर ली गई थी चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी. इसकी शिकायत उसने परसुडीह थाना में भी की थी. आज जब वह अपने दोस्तों के साथ उधर से गुजर रहा था तो उसने ऑटो को लावारिस हालात में देखा औऱ इसकी सूचना पुलिस को दी.







