
जमशेपदुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत आशियाना मोड़ के पास जिला प्रशासन की टीम ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में पांडु सिंह सरदार को जमीन की पुनः दखल दिलाई गयी. मालूम हो कि, सितंबर माह मे भी जमशेदपुर जिला प्रसासन के निर्देश पर मानगो अंचलाधिकारी कामिनी कौशल लकड़ा के हाईकोर्ट से आदेश आने के बाद पाण्डु सिंह सरदार को जमीन की दखल दिलाई थी, जिसके बाद पाण्डु सिंह सरदार द्वारा अपनी जमीन पर पिछले माह काम किया जा रहा था जिस पर दूसरे पक्ष, जो कि पाण्डु सिंह सरदार से केस हार चुके है, वो अपना उक्त जमीन पर अपना दावा कर रहा था और पिछले माह जमीन पर हो रहे काम के दौरान विवाद पैदा कर काम को रुकवा दिया था. इन लोगों ने जमशेदपुर के भूमि उपसमाहर्त (एलआरडीसी) को एक मांग पत्र सौंपा था.
इसी मामले मे बुधवार को जमशेदपुर एलआरडीसी द्वारा बुधवार को पुनः जमीन की नापी की गई और उक्त जमीन पाण्डु सिंह सरदार की जो मापी पहले की गयी थी, वह सही निकली. अंचल के अमीन ने बताया कि एलआरडीसी की तरफ से आदेश के आलोक मे वे लोग जमीन की नापी करने आए थे. उक्त जमीन पाण्डु सिंह सरदार की ही है, आज नापी के बाद रिपोर्ट एलआरडीसी को सौंपा जाएगा. वही जमीन मालिक पाण्डु सिंह सरदार की बहू सुनीता सिंह सरदार ने बताया कि हाईकोर्ट से वे लोग जमीन की डिग्री लेकर आ गए है, पर दूसरा पक्ष मुन्ना खान के द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है.
पिछले माह भी वे लोग काम कर रहे थे तो मुन्ना खान द्वारा काम रुकवा दिया गया था. हमेशा उनको डराया धमकाया जाता है. अगर उन्हें न्याय नही मिला तो वो पूरे परिवार के साथ डीसी कार्यलय के समीप आत्मदाह कर लेंगी. आपको बता दें कि इस जमीन पर कब्जा को लेकर कई बार फायरिंग की घटनाएं घट चुकी है.















