जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा स्थित एक डेंटल क्लीनिक में डॉक्टर पत्नी को उसके इंजीनियर पति ने मारकर घायल कर दिया, इस घटना में पत्नी का एक हाथ टूट गया. घटना शुक्रवार की है. इस घटना के बाद पीड़िता सुप्रिया पाठक ने अपने पति कृष्णानंद पांडेय पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. सुप्रिया ने पति के अलावा सास, ससुर, दो ननद और उनके जीजा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुप्रिया ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 5 साल हो गए है. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते है. पति चाहते है कि डेंटल क्लिनिक में उनके पिता बैठे और पैसों का लेनदेन भी वही करे. शुक्रवार को सभी उनके क्लीनिक में आकर मारपीट करने लगे और उनका हाथ तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







