
जमशेदपुर : केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र फेडरेशन के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आगामी 26 नवंबर को संयुक्त हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चे के अध्यक्ष राकेशवर पांडे के द्वारा रविवार को एक सभा गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में की गई. सभा में हड़ताल को सफल बनाने के लिए कई रणनीतियां बनाई गई, जिसमें मोर्चे के द्वारा मशाल जुलूस, पर्चे बांटने, स्थानीय सभाएं करवाने के साथ-साथ व्यक्तिगत संपर्क के कार्य पर भी चर्चा हुई. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

सभा को सभापति व झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, केके त्रिपाठी, विजय लाल कांत दास, अंबुज कुमार ठाकुर, विष्णु देव गिरि, एस नंदा पानी, विश्वजीत दे, विनोद कुमार राय, संजीव श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, परविंदर सिंह सोहल, पंकज कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, अमित सरकार, शैलेश पांडे, संजय कुमार सिंह, सुदामा तिवारी, सतनाम सिंह, एनके ओझा, अमन सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संजय कुमार झा, पीके सिंह, एम कुमार, अंजनी कुमार व डी शंकर तिवारी ने संबोधित किया. मोर्चा के द्वारा आने वाले दिनों में जो किए जानेवाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. तय कार्यक्रमों के अनुसार 23 नवंबर (सोमवार) को शाम 5:00 बजे साकची गोल चक्कर पर सभा, 24 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन, 25 नवंबर को शाम 5:00 बजे साकची गोल चक्कर पर आम सभा, 26 नवंबर को सुबह 11:00 बजे आमबागान साकची में एक संयुक्त बैठक होगी.





