
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जिला निबंधन कार्यालय में अधिवक्ता रामजी पांडे समेत दो अज्ञात अधिवक्ताओं पर बिष्टुपुर थाने में लॉक डाउन का उल्लंघन करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला जिला अवर निबंधक प्रफुल्ल कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है. मामला 12 नवंबर का है. प्रफुल्ल कुमार ने बताया है कि लॉकडाउन को लेकर जिला निबंधन कार्यालय में किसी अन्य के प्रवेश पर रोक है पर अधिवक्ता रामजी पांडे अपने दो और साथियों के साथ जबरन निबंधन कार्यालय में घुसने का प्रयास कर रहे थे. जब कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह लोग हंगामा करने लगे और जबरन कार्यालय में घुसकर हंगामा किया. फिलहाल शिकायत मिलने पर पुलिस कार्यवाही कर रही है. पूर्व में भी अधिवक्ताओं के साथ रजिस्ट्रार को लेकर हो चुका है. रजिस्ट्रार प्रफुल्ल कुमार इसके पहले भी चर्चा में रहे हैं. 11 जुलाई 2020 को अधिवक्ता मनीष कुमार ने रजिस्ट्रार प्रफुल्ल कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसे बेहूदा कहा है. इसके बाद अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में जमकर हंगामा किया था. अधिवक्ताओं ने प्रफुल्ल कुमार पर आरोप लगाया था कि वह रुपए लेकर काम करने वालों को कार्यालय के अंदर जाने देते हैं, जबकि जो लोग रुपए नहीं देते उन्हें कार्यालय के अंदर जाने नहीं दिया जाता है. इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया था इस बार प्रफुल्ल कुमार द्वारा जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वह भी 12 नवंबर की है.





