
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफ़लता लगी है, पुलिस ने पांच साइबर ठगों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है. इनके द्वारा विगत एक माह के भीतर लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी की गयी है. आम आदमी के पैसे को उड़ा दिया गया है. राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पूरे राज्य भर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जमशेदपुर पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई. पकड़े गये पांच अपराधियों के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है. इन साइबर अपराधियों द्वारा एक माह में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर लगभग दो करोड़ रुपयें की ठगी को अंजाम दिया गया है. वैसे ये पांचों एक ही गिरोह के सदस्य है. हालांकि अभी तक गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. (नीचे पढ़े और खबरें और अपराध की पूरी स्टोरी)
पकड़े गये अपराधी का पूरा ब्योरा : (नीचे पढ़े और खबरें और अपराध की पूरी स्टोरी)
- सिदगोड़ा दस नंबर बस्ती पदमा रोड के रमेश कुमार के 20 साल के बेटे विकास कुमार तिवारी
- गोलमुरी गुरुद्वारा रोड नामदा बस्ती ए ब्लॉक के रहने वाले 26 साल के सवींद्र सिंह
3.बिरसानगर के प्रकाशनगर क्रॉस रोड नंबर 1 निवासी चरणजीत सिंह के 21 साल के बेटे दिलप्रीत सिंह - गोलमुरी टुइलाडुंगरी ए ब्लॉक सुमित मेडिकल के पास रहने वाले राजेश भारती के 24 साल के बेटे रिशव भारती
- बिरसानगर के प्रकाशनगर फेज 2 के रहने वाले राजेंद्र सिंह के 18 साल के बेटे जगजीत सिंह गिल शामिल है. (नीचे पढ़े और खबरें और अपराध की पूरी स्टोरी)
उनके खिलाफ साक्ष्य यह सारे अपराध के है : (नीचे पढ़े और खबरें और अपराध की पूरी स्टोरी)
- पकड़े गये अपराधी विकास कुमार तिवारी के पेटीएम एकाउंट 9939877353 में अवैरध तरीके से 32 हजार रुपये मंगाये गये और उक्त पेटीएम एकाउंट में 19 सितंबर से 13 अक्तूबर तक कुल 84 लाख 80 हजार 770 रुपये क्रेडिट कर और 82 लाख 98 हजार 400 रुपये डेटिब किये गये है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से बैंक एकाउंट से साइबर ठगी की गयी है. पुलिस ने पेटीएम नंबर वाले मोबाइल, एटीएम कार्ड और चेकबुक, पासबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड जब्त किया है.
- आरोपी सवींद्र सिंह ने शिकायतकर्ता के एकाउंट से 91 हजार रुपये पेटीएम नंबर 8227072785 से मंगाये है और उक्त पेटीएम एकाउंट में 13 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच 35 लाख 80 हजार 4440 रुपये क्रेडिट कर 34 लाख 78 हजार 500 रुपये डेबिट किये गये है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से साइबर ठगी की गयी है. सवींद्र सिंह के घर से पेटीएम एकाउंट वाले नंबर का मोबाइल भी जब्त किया गया है और उससे जुड़े तमाम एकाउंट को भी जब्त किया जा चुका है.
3.दिलप्रीत सिंह ने शिकायतकर्ता के एकाउंट से 10 हजार रुपये अवैधझ रुप से पेटीएम एकाउंट 8789706655 से मंगाये है और उक्त एकाउंट में 2 अक्तूबर से 16 अक्तूबर के बीच 24 लाख 32 हजार 700 रुपये क्रेडिट किये गये है और फिर विभिन्न हिस्सों से डेबिट भी किये गये है. - रिशव भारती ने पहले तो 19 हजार 900 रुपये अवैध रुप से शिकायतकर्ता के एकाउंट से पैसे मंगाये और फिर उसके पेटीएम नंबर 7488611242 में 12 अगस्त से 24 सितंबर तक 67 लाख 73 हजार 1440 रुपये क्रेडिट और डेबिट किये गये है.
- जगजीत सिंह गिल के घर से इस कांड में शामिल मोबाइल सिम और अन्य सारे सामान भी जब्त किये गये है.

















