
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत पड़ने वाला कोचड़ा स्तिथसोमबार कि शाम जगन्नाथपुर उरांवसाई का एक युवक अपनी बुआ और मौसी के साथ चक्रधरपुर में एक शादी समारोह से लौट रहा था. उसी दौरान उक्त युवक का बाइक कोचड़ा के पास बैल के झुण्ड से टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा युवक तथा एक युवती घायल हो गया. घायल का इलाज संजीवनी सेवा सदन में इलाज चल रहा है. वहीं हाटगम्हरिया पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर मृतका का शव अपने कब्जा में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. सिरिंगसिया-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग में कोचडा गांव में शाम के समय चक्रधरपुर से एक शादी समारोह में भाग लेकर जगन्नाथपुर स्थित उरांव साई अपने घर लौट रहे थे. उसी समय बैलों का झुंड से बाइक टकराने से पीछे बैठी युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं चालक एवं अन्य एक युवती घायल हो गयी. घटना शाम के करीब चार बजे की है. वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रकिया पूरी करने में लगी है. मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर के उरावंसाईं निवासी रविंद्र लागुरी (21), प्रिति कुजुर (26) एवं डोली कुजुर (28) चक्रधरपुर शादी में गए हुए थे. वहां से वापस सोमवार को लौट रहा था. जगन्नाथपुर आने के क्रम में जैसे ही उनकी बाइक कोचड़ा गांव पहुंची थी कि खेत से लड़ते हुए दो बैल अचानक बाइक के सामने आ गई जिसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और बैलों से जा टकराई. इससे बाइक चला रहे रविन्द्र लागुरी एवं प्रिति कुजुर काफी दूर छिटक गये. वही पीछे बैठी डोली कुजूर सर के बल सड़क पर गिरी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर एवं आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचकर घायलो को जगन्नाथपुर संजीवनी सेवा सदन में इलाज के लिए लाया गया, जहां इलाज चल रही है. वहीं हाटगम्हारिया थाना के पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु अपने कब्जे में ले लिया एवं बाइक को भी जब्त कर लिया है.

















