
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत फौजा सिंह बागान में सोमवार रात मारपीट हुई, मारपीट की घटना में स्थानीय निवासी को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद घायल युवक मौके पर ही पड़ा रहा. इधर घटना को सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक का नाम रणधीर सिंह है. रणधीर ने बताया कि आज उसका जन्मदिन है, वह पड़ोस के दुकान में बच्चो के लिए चॉकलेट लाने गया था, इतने में राजा सिंह अपने दो साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट करने लगा. राजा ना अपने हाथ में कहना हुआ कड़ा निकला और उसी से सिर पर लगातार वार करता रहा. उसने मारपीट किसलिए की इसके बारे मे रणधीर कुछ नहीं बता पा रहा है.
















