
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत एयरपोर्ट के पास सोमवार रात एक कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद कार तेजी से कागलनगर की और फरार हो गई,. इस घटना में महिला के सहकर्मी को भी चोटें आई हैं. महिला सोनारी खूंटाडीह की रहने वाली सुनीता दास है जो घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर ही रहती थी. उसके पति संतोष दास की दो साल पहले ही मौत हो चुकी थी और वह छोटा मोटा काम करके गुजारा करके जीवन यापन करती थी. घटना के वक़्त वह एक सहकर्मी के साथ काम के लिए ही जा रही थी कि रास्ते मे यह हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से दोनों को इलाज के लिए टी एम एच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. वही महिला के साथ घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है, उसकी एक हाथ टूट चुकी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला अपने सहकर्मी के साथ कागलनगर की ओर जा रही थी. एयरपोर्ट के पास एक साइकिल वाले को बचाने में बाइक चला रहे व्यक्ति ने ब्रेक मारा जिससे महिला सड़क पर गिर गई. पीछे से आ रहे एक सुमो कार ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया और तेजी से फरार हो गया. कार का अगला और पिछला चक्का महिला के ऊपर चढ़ गया. इधर घटना के बाद पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज से कार की पहचान में जुटी हुई है.














