
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह में बीते दिनों व्यवसायी अनूप सूरेख उर्फ पप्पू मारवाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अनूप की भतीजी की शादी सोमवार को होनी थी. इस कारण अनूप सूरेख का अंतिम संस्कार को रोक दिया गया था. मंगलवार को भतीजी का पहले डोली उठी और पीछे से चाचा की अर्थी उठी. इस नजारा को देखकर हर कोई रो पड़ा. एक तरफ घर से बेटी की विदाई हुई तो दूसरी ओर, घर के चिराग की हमेशा के लिए दुनिया से विदाई दी गयी. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था तो मानो पूरा मानगो ही रो रहा था. इस हृदयविदारक घटना ने सबकी आंखों को नम कर दिया. बताया जाता है कि शादी भतीजी की पहले से तय हो गयी थी. इस बीच उसकी हत्या हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने निर्णय लिया था कि शादी को किसी हाल में नहीं टाला जाएगा. मंगलवार को विदाई के बाद परिवार के लोग अनूप के शव का पोस्टमार्टम कराकर घर पहुंचे और अंतिम क्रिया संपन्न कर शव को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया. बता दें कि शनिवार की रात परसुडीह निवासी सनातन लोहार ने पुरानी रंजिश को लेकर अनूप की गोली मारकर हत्या कर दी थी. स्थानीय लोगों ने सनातन लोहार को पकड़ा और पोल से बांधकर उसकी पीटाई कर दी थी. पुलिस ने सनातन के पास से हथियार बरामद किया था और उसे जेल भेज दिया गया था. अंतिम संस्कार और विदाई समारोह में राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा नेता विकास सिंह समेत कई लोग पहुंचे.






