
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 में एक मुर्गा दुकानदार से रंगदारी में मुर्गा नहीं देने पर उसका गला रेतने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया. जहां घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण नाग नामक युवक मुर्गा दुकान पहुंचा और रंगदारी में मुर्गा मांगने लगा जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो लक्ष्मण ने अपने पास रखा अस्तुरा निकला और दुकानदार प्रकाश मिश्रा का गला रेत दिया.
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. बताया जाता है कि लक्ष्मण अक्सर उससे मुर्गा लेता रहता था, लेकिन पैसे नहीं देता था. जब उसने शुक्रवार को विरोध किया तो फिर उसने उस पर हमला बोल दिया. दुकानदार प्रकाश मिश्रा की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.






