
जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर से जमशेदपुर आकर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने जांच के क्रम में साकची गोलचक्कर के पास पकड़ा, पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है. जब पुलिस ने उसकी जांच को तो उसके पास से चार चाबियों का गुच्छा पाया गया, जिसे वह मोटरसाइकिल की लॉक को खोलने में इस्तेमाल करता था. पकड़ाए चोर का नाम विजय उर्फ चोकरो बताया जाता है. वह चक्रधरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. घटना के संबंध में साकची थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की शाम को साकची स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम के पास से राम चन्द्र कर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी. विजय बाइक चोरी कर भागने के फिराक में था. पुलिस ने उसे साकची गोलचक्कर के पास वाहन जांच के दौरान पकड़ लिया. हालांकि उसके खिलाफ जिले के किसी भी थाना में कोई शिकायत नहीं मिली है. सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया.






