
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत शंकरपुर में गुरुवार शाम स्थानीय निवासी मंगल स्वांसी ने हवाई फायरिंग की. घटना में बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. घटनास्थल से थोड़ी दूर मौजूद आनंद कर्मकार ने इसकी सूचना पुलिस मो दी. इधर सूचना पाकर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि पुलिस को घटनास्थल के पास से किसी तरह का खोखा नहीं प्राप्त हुआ है. आनंद कर्मकार ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत की है. आनंद ने बताया की मंगल स्वांसी ने उसके घर के बाहर फायरिंग की है. उसने फायरिंग की आवाज सुनी और घर के बाहर आया. बाहर मंगल की मां उसे लेने आई थी. बता दे की मंगल का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







