
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम में शुक्रवार की दोपहर एटीएम में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक के पास से एटीएम तोड़ने में प्रयुक्त एक लोहे का रॉड भी बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए युवक का नाम अंकित कुमार बताया जा रहा है. अंकित पलामू जिले का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक युवक एटीएम में घुसकर एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास कर रहा था. इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 100 डायल पर दी. सूचना पाकर पीसीआर वाहन मौके पर पहुंचा और युवक को पकड़ लिया. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी कुछ भी बताने से इंकार किया है.







