
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना अंतर्गत टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुरी के पास एक तेज़ रफ्तार 407 ने बाइक और साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. साइकिल और बाइक वाहन के नीचे आ गए. वहीं बाइक चालक वाहन के अगले चक्के के नीचे आ गया जबकि साइकिल सवार को 407 ने रौंद डाला. इस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे पर तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पाकर पोटका पुलिस भी मौके पर पहुंची. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार 407 वाहन काफी तेज़ रफ्तार में था, पहले उसने सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया और फिर साइकिल सवार भी उसकी चपेट में आ गया. घटना इतनी दर्दनाक थी की मौके पर ही दोनो की मौत हो गई. मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. राजनगर के रहने वाले है ऐसा स्थानीय लोग बता रहे है.





