
जमशेदपुर : निसा सिक्यूरिटी एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों को हर महीने आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. इस परेशानी को लेकर शनिवार को वे जुस्को ऑफिस पहुंचे और समय पर वेतन भुगतान करवाने का आग्रह किया. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि जुस्को पोस्ट में वे तैनात हैं. एजेंसी द्वारा अबतक उन्हें दो वर्ष के एरियर की रकम का भुगतान नहीं किया गया है, न ही उन्हें छुट्टी का पैसा मिला है. किसी भी महीने में एजेंसी द्वारा समय से वेतन भुगतान नहीं किया जाता है. इसे लेकर उन्होंने जुस्को प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए दो वर्ष के एरियर, छुट्टी का पैसा व समय से वेतन भुगतान करवाने की मांग की है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





